चित्रकूट, अप्रैल 24 -- चित्रकूट। सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र स्थित सतना मार्ग में टाठीघाट के समीप पिकअप की टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पुलिया के नीचे जा गिरे। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनो घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर निवासी 28 वर्षीय भारत पांडेय शुक्रवार को करीब 12 बजे बाइक से अपने दो दोस्तों अमन मिश्रा उर्फ उमाकांत व एक अन्य के साथ बाइक से टाठीघाट जा रहा था। चित्रकूट-सतना मुख्य मार्ग में टाठीघाट के समीप पहुंचने पर इनकी बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया के नीचे जा गिरी। जिसमें बाइक सवार तीनो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन इन तीनों को एंबुलेंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.