हापुड़, जुलाई 18 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बागड़पुर फ्लाई ओवर के पास शनिवार की सुबह को ट्रैक्टर ट्राली में पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों और घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। वहीं हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। जानकारी के अनुसार अमरोहा की तरफ ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी, जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बागड़प...