पूर्णिया, मई 17 -- हरदा, एक संवाददाता। पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदा स्थित मेहता चौक पर रविवार देर शाम सात बजे सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी जानकारी के अनुसार एनएच-31 पर एक टेम्पो और ठंडा लदी पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठी महिला पर पलट गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने घर के सामने बैठी थी थी। मृतका की पहचान गुड़िया कुमारी (30) के रूप में हुई है जो स्व. दुलार चंद की पुत्री बताई जा रही हैं।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने पिकअप में लदा सामान हटाकर वाहन को सीधा किया, लेकिन तब त...