गोपालगंज, जनवरी 22 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपरा खास गांव के समीप गुरुवार को पिकअप के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवकों की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के बड़की बगही गांव निवासी सिपाही खान के 19 वर्षीय पुत्र समीर खान एवं कटेया थाना क्षेत्र के सुकसेनवा गांव निवासी फैज आलम के पुत्र जीशान आलम के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों युवक बाइक से पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने गए थे। लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। दीवार से टकराकर दो युवक घायल गोपालगंज। शहर के लखपतिया मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह बाइक अनियंत्रित होकर दीवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.