गोपालगंज, जून 14 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के बथना स्थित एनएच-27 पर रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी मजदूरों की पहचान विजयीपुर निवासी मुकेश कुमार और पवन कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- पिकअप की चपेट में आने से दो मजदूर जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...