संतकबीरनगर, फरवरी 27 -- संतकबीरनगर-बखिरा-बघौली, हिटी। बखिरा थाना क्षेत्र के बघुआ गांव के पास बुधवार की देर रात बोलेरो और डिलीवरी पिकअप की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल भिजवाया। इस दर्दनाक घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बखिरा थाना क्षेत्र के इमिलडिहवा गांव निवासी बोलेरो चालक सलाउद्दीन (60) आठ सवारियों को लेकर खलीलाबाद रेलवे स्टेशन जा रहे थे। सभी लोग मुंबई जाने की तैयारी में थे और रात 11 बजे की ट्रेन पकड़नी थी। जैसे ही वाहन बघुआ गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक डिलीवरी पिकअप अनियंत्रित होक...