लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- मैलानी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 730 पर स्थित भरिगबां चौराहे पर कपड़ा लादकर मेरठ से गोला जा रहा छोटा हाथी (लोडर) अनियंत्रित होकर एक पिकअप और बाइक से टकरा कर पलट गया। जिसमें लोडर चालक और क्लीनर ,पिकअप चालक और बाइक पर सवार एक महिला सहित कुल चार लोग घायल हो गए। थाना मैलानी क्षेत्र के भरिगवां चौराहे पर बुधवार की दोहपर मेरठ से कपड़ा भरकर गोला जा रहा लोडर, बाइक और पिकअप से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें लोडर चालक पिंकू त्रिवेदी और क्लीनर गणेश मिश्रा निवासी गोला गोकरननाथ, पिकअप चालक अब्दुल सत्तार निवासी बहेड़ी थाना बरेली और पिकअप चालक अजयपाल की पत्नी लक्ष्मीदेवी निवासी ब्यासपुर थाना नीमगांव घायल हो गईं। लोडर के पलटने से उसमें लदे कपड़ें के थान हाइवे पर बीचों बीच फैल गए। घटना की सूचना पर पहुंची पीआरवी 5777 और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.