रुद्रपुर, दिसम्बर 23 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तीन युवकों और उनके साथियों पर पिकअप और बाइक की टक्कर के बाद चालक समेत अन्य से मारपीट, चेन लूटने और वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने तीन को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में बलराम अग्रवाल निवासी आवास विकास रुद्रपुर ने बताया कि 11 दिसंबर को उनकी कंपनी की पिकअप रुद्रपुर में आटा उतारकर शिमला पिस्तौर जा रही थी। आरोप था कि इसी दौरान एक बाइक सवार ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार की गलती होने के बाद भी पिकअप चालक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और पिकअप में तोड़फोड़ की। घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर वह अपने भाई अशोक बंसल के साथ मौके पर पहुंचे तो यहां पहले से ही सैजना निवासी बंटी ठाकुर, शिमला पिस्तौर निवासी सुशील पुत्र उत्तम ...