औरैया, जून 23 -- बेला। बिधूना मार्ग स्थित उसराहा मोड़ के पास मंगलवार को पिकअप और हीरो स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान सामल गांव निवासी सुशील शाक्य और सूरज शाक्य के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी बिधूना भिजवाया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर लगने से किसान और युवक घायल, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...