गढ़वा, अप्रैल 22 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर-केतार मुख्य पथ पर दासीपुर के समीप एक पिकअप और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर में ऑटो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहन द्वारा भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां महिला चिकित्सक डॉ. अनुपमा कुमारी ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान पार्वती देवी (पति शिवचरण विश्वकर्मा), ओमप्रकाश पटेल (पिता टिभू पटेल), निधि कुमारी (पिता विनोद यादव) और बरती देवी (पति कामेश्वर यादव) के रूप में हुई है। सभी चेचरिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।घायलों यह भी पढ़ें- युवक को बाइक ने मारी टक्कर, घायल के अनुसार सभी चोरिया गांव से एक ही ऑटो पर सवार होकर भवनाथपुर की ओर आ रहे थे। उसी दौरान केतार थाना क्षेत्र के दासीपुर क...