पिकअप अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलटी, क्षतिग्रस्त
संतकबीरनगर, जून 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में रविवार को हाईवे पर पेपर मिल के पास एक पिकअप खड़ी कार पर पलट गई। वह रद्दी पेपर लेकर जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवा कर यातायात सामान्य करवाया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कोतवाली पुलिस के अनुसार रविवार को महुली से एक पिकप रद्दी पेपर लाद कर रैना पेपर मिल जा रही थी। पिकअप को चालक सिद्धनाथ पुत्र सरजू प्रसाद ग्राम भैसहिया थाना कोतवाली खलीलाबाद चला रहा था। वह रैना पेपर मिल के पास पहुंचा था। पिकप को गेट की तरफ मोड़ रहा था। तभी काफी ऊंचाई तक पेपर लदे होने के कारण पिकप वाहन अनियंत्रित हो गया। पिकअप पास में खड़ी एक कार के ऊपर पलट गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं है। सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.