बोकारो, जनवरी 28 -- पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से गुजरने वाली धनबाद टाटा हाईवे में मंगलवार दोपहर बाद हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 12 महिला पुरुष जख्मी हो गए। 12 में से तीन की स्थिति नाजुक है, जिन्हें इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है। मृतक की पहचान पुरुलिया निवासी 20 वर्षीय सुरेश महतो के रूप में की गई है। जबकि घायलों में सुदर्शन बाउरी सपन बाउरी प्रेम कुमार लाल बाबू मांझी ऊषा देवी छोटू महतो धनंजय महतो धनंजय प्रमाणिक श्रवण महतो कार्तिक महतो प्रसनजीत महतो बुद्धू तुरी शामिल है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या जेएच09एएफ8936 अनियंत्रित गति से चास से पुरुलिया की और जा रहा था। इस क्रम में उसने कुर्रा मोड़ से काशी झरिया के बीच पांच स्थान पर अलग अलग वाहनों बाइक सवार व पैदल लोगों को अपने चपेट में लिया। तीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.