बोकारो, फरवरी 7 -- बोकारो प्रतिनिधि। पिंड्राजोरा थाना परिसर में शुक्रवार को पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया गया। अवसर पर बोकारो विधायक श्वेता सिंह, बोकारो एसपी हरविंदर सिंह, चास डीएसपी प्रवीण कुमार, पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन ने पूजा अर्चना की। इस दौरान विधिविधान के साथ शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...