बदायूं, फरवरी 9 -- बिल्सी, संवाददाता। ग्राम पिंडोल में शनिवार को डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबला पिंडोल और एटा की टीमों के बीच खेला गया। पिंडोल की टीम शुरू से ही बढ़त बनाए रही। पिंडोल ने 34 अंक अर्जित किए, जबकि एटा की टीम 24 अंकों तक ही पहुंच सकी। इस प्रकार पिंडोल की टीम ने 10 अंकों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में उझानी, एटा, पिंडोल, बिल्सी, बरेली, शाहजहांपुर, वैन सहित कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट के समापन पर ग्राम प्रधान मुजाहिद खान ने विजेता पिंडोल और उपविजेता एटा टीम के खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डे-नाइट टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र में खेल के प्रति जाग...