बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- पिंडशरीफ के उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब कई राज्यों से पहुंचे जायरीन, चादरपोशी कर मांगीं मन्नतें फोटो 11 शेखपुरा 03 - पिंडशरीफ के उर्स में जायरीनों के बीच तकरीर करते मौलाना सैयद शाह फैजानुल होदा। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिंडशरीफ में आयोजित उर्स मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मुस्लिम धर्म के अनुनायियों के साथ बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोगों ने भी मजार पर चादरपोशी कर परिवार की खुशहाली मांगी। इंदाय के संजय यादव, अजीत कुमार सिंहा आदि ने कहा कि प्रत्येक साल उर्स में आकर चादरपोशी करते हैं। मेले का समापन रविवार की मध्य रात्रि को होगा। उर्स में ओडिशा के बालासोर से पहुंचे डा शाहीन अली, पश्चिम बंगाल से आये फुड इंस्पेक्टर सैयद अहसान ने कहा कि बचपन से ही उर्स में अपने माता - पिता के साथ आते रहे हैं। पीर बा...