पिंडर-गरुड़-गोमती नदी लिंक परियोजना की फिर उठी मांग
बागेश्वर, मई 12 -- जगदीश उपाध्याय, गरुड़। पिंडर नदी को गरुड़ और गोमती नदी से जोड़ने की मांग एक बार फिर मुखर हो गई है। जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन कर परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने की मांग की है। दुदिला क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं उत्तराखंड असंगठित कर्मकार व सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के सदस्य जनार्दन लोहुमी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार के नदी जोड़ो अभियान के तहत पिंडर नदी को गरुड़ और गोमती नदी से जोड़ने की परियोजना के लिए मुख्यमंत्री ने पूर्व में सिंचाई सचिव को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- जिला पंचायत बैठक में अफसरों पर फूटा जनप्रतिनिधियों का गुस्सा इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.