वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पिंडरा में 132 केडब्ल्यूएच का ट्रांसमिशन उपकेंद्र बनाने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए लगभग 60 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। बेलवा उपकेंद्र के नाम से बनने वाले सबस्टेशन के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। इस उपकेंद्र से एक दर्जन से अधिक 33/11 उपकेंद्र जुड़ जाएंगे। पूर्वांचल डिस्कॉम के ट्रांसमिशन विभाग के अधीक्षण अभियंता डीसी दीक्षित ने बताया कि जमीन फाइनल होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए पिंडरा में ट्रांसमिशन उपकेंद्र की जरूरत महसूस की जा रही थी। पारेषण विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेजा था। उपकेंद्र निर्माण में लगभग 60 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया गया था। इसे शासन ने मंजूरी दे दी। बताया जा रहा है कि सब स्टेशन के लिए दो स्थानों पर जमीन चिह्नित की गई है। एक सप्ताह मे...