वाराणसी, जनवरी 11 -- पिंडरा। मुनारी खेल मैदान पर चल रही शिक्षकों की क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पिंडरा के शिक्षकों की टीम ने चोलापुर और बड़ागांव की टीम को शिकस्त दी। पहला मैच पिंडरा और बड़ागांव के बीच हुआ। पिंडरा के शिक्षकों टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 03 विकेट पर 158 रन बनाए। राकेश ने 51 और अजीत ने 62 रनों का योगदान दिया। जवाब में बड़ागांव की टीम 59 रन पर सिमट गई। दूसरा मैच चोलापुर एवं पिंडरा के बीच हुआ। जिसमें पिंडरा पहले बैटिंग करते हुए धर्मेंद्र के 41 रन की सहायता से 5 विकेट पर 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चोलापुर की टीम 112 रन पर पवैलियन लौट गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज के 45 रन की पारी खेली। पिंडरा के कोच श्रवण कुमार ने बताया कि टीम लीग के अगले दौर में पहुच गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...