गोरखपुर, जून 2 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ढखवा बाजार निवासी पिंटू लाल हत्याकांड में सिकरीगंज पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश साहनी (32), सम्मेलन साहनी (21) निवासी ब्रह्मसारी थाना बेलघाट, मन्नू साहनी (22), अमरेश साहनी (28) तथा मीरा देवी पत्नी अरविंद साहनी निवासी ढखवा बाजार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार रास्ते के विवाद को लेकर चल रही रंजिश में आरोपियों ने पिंटू लाल (25) पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बीच-बचाव करने पहुंची सीमा देवी को भी धमकाया था। पिंटू को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरा...