कानपुर, जनवरी 3 -- पिंटू सेंगर हत्याकांड में अभियोजन द्वारा अभियुक्तों को केस डायरी से संबंधित दस्तावेज देने के लिए समय की मांग की गई है। इस पर एफटीसी राकेश सिंह ने 17 जनवरी की तारीख तय की है। बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड में दाखिल आखिरी चार्जशीट में अधिवक्ता धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय और अरिदमन सिंह के नाम बढ़ाए गए थे। दीनू सोनभद्र जेल में जबकि अरिदमन कानपुर जेल में ही बंद हैं। एडीजीसी जितेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि अभियोजन की ओर से दोनों अभियुक्तों को केस डायरी की प्रति दे दी गई थी लेकिन अरिदमन की ओर से कोर्ट में केस डायरी के साथ दाखिल कागजातों की भी मांग की गई जिसे देने के लिए अभियोजन की ओर से समय मांगा गया। इस पर कोर्ट ने 17 जनवरी की तारीख तय कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.