कानपुर, जुलाई 16 -- कानपुर। पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपी अधिवक्ता दीनू उपाध्याय और अरिदमन सिंह के आरोप मुक्त किए जाने की अर्जी पर 27 जुलाई को सुनवाई होगी। सुनवाई अपर जिला जज 19 की अदालत में चल रही है। बसपा नेता पिंटू सेंगर की 20 जून 2020 को चकेरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिंटू के भाई धर्मेंद्र सिंह ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में पुलिस ने पिछले साल अधिवक्ता दीनू उपाध्याय और अरिदमन सिंह को जेल भेजा था। अरिदमन जमानत पर है जबकि दीनू अभी भी जेल में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...