बिजनौर, मई 17 -- चांदपुर के गांव इस्माईलपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में कई दिनों से घूम रहे गुलदार को आखिरकार वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। गुलदार के पकड़े जाने के बाद बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, हालांकि क्षेत्र में लगातार गुलदार दिखने से लोगों में अब भी दहशत बनी हुई है।

गुलदार की मौजूदगी रविवार को चांदपुर से नूरपुर मार्ग पर स्थित गांव इस्माईलपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में पिछले कई दिनों से गुलदार दिखाई देने की सूचना मिल रही थी। गुलदार की मौजूदगी से विद्यालय के बच्चों और स्टाफ में भय का माहौल बना हुआ था। मामले की सूचना बीईओ गजेन्द्र सिंह द्वारा एसडीएम, सीओ और वन विभाग को दी गई थी। सूचना मिलने पर...