बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर। नहटौर के गांव मुकर्रमपुर निवासी 10 वर्षीय किशोरी अदिति को गुलदार ने हमला कर मार दिया था। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। ड्रोन उड़ा रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए घटना स्थल सहित अन्य आसपास के स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। टै्रप कैमरे भी लगाए गए हैं। गुलदार पिंजरे के पास आकर लौट रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही गुलदार को पिंजरे की मदद से पकड़ लिया जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे में दो-दो मुर्गे लगाए गए हैं। एसडीओ अंशुमान मित्तल ने बताया कि ड्रोन में भी गुलदार ट्रेस हुआ है और पिंजरे के पास से गुलदार लौट गया है। जल्द ही गुलदार को पिंजरे में फंसा लिया जाएगा। मुर्गे की जगह बकरी को बांधा जाएगा। बहुत जल्द गुलदार को पिंजरे की मदद से पकड़ लिया जाएगा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.