बेगुसराय, जून 2 -- तेघडा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में पिंक शौचालय बनने से बाजार आने जाने वाली महिलाओं को उम्मीद जगी है। तेघड़ा बाजार के मध्य भाग में भागिरथी रोड में बने पिंक शौचालय से महिलाओं को राहत मिलेगी। नगर परिषद द्वारा बनाए गए पिंक शौचालय की लागत लगभग तीस लाख रूपए है। बाजार आयी महिलाओं ने बताया कि सभी बड़े छोटे शहरों में पिंक शौचालय था। लेकिन तेघड़ा जैसे बाजार में इसका घोर अभाव था। सुरेश कुमार, राजीव सिंह, अनामिका सिंह आदि कई लोगों ने बताया कि तेघड़ा बाजार में स्टेशन रोड तथा निबंधन कार्यालय के आसपास भी एक पिंक शौचालय की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- पिंक शौचालय से महिलाओं को मिलेगी राहत बाजार आने वाली कई महिलाओं ने बताया कि पिंक शौचालय महिलाओं का सम्मान है। मुख्य पार्षद सोनाली भारती ने बताया कि पहला पिंक शौचालय बनने के बाद अब द...