नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पिंक लाइन पर डबल डेकर कॉरिडोर के अधूरे पड़े फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करने के लिए डीएमआरसी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि अगले डेढ़-दो महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद छह माह में इस डबल डेकर कॉरिडोर के फ्लाईओवर का रैंप बनकर तैयार हो जाएगा। इससे दिल्ली के पहले डबल डेकर कॉरिडोर पर वाहन भी जल्द रफ्तार भर सकेंगे। बता दें कि फेज चार में बने पिंक लाइन एक्सटेंशन के मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर यमुना विहार से भजनपुरा के बीच दिल्ली के पहले डबल डेकर का निर्माण मेट्रो कॉरिडोर के साथ ही शुरू हुआ था। इस डबल डेकर कॉरिडोर के सबसे ऊपरी डेक पर मेट्रो का कॉरिडोर बनाया गया है। जिस पर पिछले माह आठ मार्च को मेट्रो का परिचालन भी शुरू हो चुका है। लेकिन फ्लाईओवर का निर्माण पूरा नहीं ह...