रायबरेली, दिसम्बर 11 -- रायबरेली। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से डलमऊ के घोरवारा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पिंक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया। जिसमें 116 प्रतिभागियों को प्राथमिक रूप से चयनित किया गया। इस मौके पर दल बहादुर सिंह, शुभम शुक्ला, भीम सिंह, विजय बहादुर सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...