कुशीनगर, अप्रैल 28 -- कुशीनगर। आईटीआई के प्रधानाचार्य ने बताया कि बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से साय 03:00 बजे तक राजकीय आईटीआई पडरौना के तत्वावधान में केवल महिला अभ्यर्थियों के लिये एक दिवसीय पिंक रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इसमें औरो टेक्सटाईल (वर्धमान ग्रुप), प्रतिभा सिन्टेक्स लिमिटेड, मदरसन इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी, प्रोसपैरटी फैशन प्राइवेट लिमिटेड गोरखपुर आदि में कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक एवं कौशल विकास से प्रशिक्षित महिला अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...