लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिंक रोजगार महाकुंभ लगाया जाएगा। जिसमें 5 हजार महिलाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। 50 से अधिक नामचीन कंपनियां रोजगार का पिटारा खोलेंगी। हाईस्कूल से लेकर परास्नातक तक की योग्यता वाली महिलाओं को साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार दिलाया जाएगा। उम्र सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आठ मार्च को राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे से पिंक रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। सिर्फ महिलाओं को ही इस कार्यक्रम में रोजगार के लिए आमंत्रित किया गया है। हाईस्कूल से लेकर बीटेक, एमबीए व अन्य परास्नातक पाठ्यक्रमों की योग्यता के अनुसार अलग-अलग पैकेज पर नौकरी दिलाई जाएगी। साक्षात्कार के माध्यम से इन महिलाओं को नौकरी दिलाई जाएगी। महिलाओं को अपने साथ सी...