नई दिल्ली, जून 1 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की सोमवार को अहमदाबाद में बोर्ड मीटिंग हुई। अहमदाबाद बैठक में आईसीसी ने कई बड़े फैसले लिए, जिनका मकसद ग्लोबल कॉम्पिटिशन स्ट्रक्चर को बेहतर बनाना और खेल में इनोवेशन को बढ़ावा देना के अलावा महिला क्रिकेट को सपोर्ट करना है। वहीं, आईसीसी ने कनाडा क्रिकेड बोर्ड को निलंबित करने जैसा सख्त भी उठाया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कनाडा क्रिकेट ने अपनी मेंबरशिप की शर्तों का 'गंभीर उल्लंघन' किया। भले ही क्रिकेट कनाडा की मेंबरशिप सस्पेंड कर दी गई लेकिन कनाडाई नेशनल टीमें आईसीसी इवेंट्स में हिस्सा लेती रहेंगी। कनाडा को फंडिंग मिलती रहेगी ताकि खिलाड़ियों पर बुरा असर न पड़े।पिंक बॉल ट्रायल बोर्ड ने टेस्ट मैचों में पिंक बॉल का इस्तेमाल करने के ट्रायल को मंजूरी दे दी है। ऐसे तब किया जाएगा, जब खराब रोशनी ...