नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- करीब 10 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया फ्लेवर देखने को मिला था, जब ऑस्ट्रेलिया में पिंक बॉल टेस्ट की शुरुआत हुई थी। 27 नवंबर 2015 को मार्टिन गप्टिल ने एडिलेड में मिचेल स्टार्क की गेंद का सामना किया था। ये पहला डे-नाइट टेस्ट था, जो पिंक बॉल से खेला गया था। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया, ये मैच काफी मनोरंजक तो था, लेकिन इसमें कुछ विवाद भी हुए, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीता। बहुत सारे दर्शक मैच देखने के लिए आए। टीवी रेटिंग्स भी दमदार थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि पिंक बॉल टेस्ट सिर्फ ऑस्ट्रेलिया का ही होकर रह गया है। 2000 के करीब से ही डे-नाइट टेस्ट को शुरू करने की डिमांड होने लगी थी। 2010 में एक बार इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच लॉर्ड्स में अंडर लाइट्स टेस्ट कराने की तैयारी थी, लेकिन ये प्लान स...