नोएडा, दिसम्बर 13 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। जिले में स्थापित किए गए पिंक बूथ महिलाओं की सुरक्षा में सहायक बन रहे हैं। यहां तैनात महिलाएं घर से भटकी बच्चियों को परिजनों से मिला रही हैं। ऑटो में छूटे पर्स और मोबाइल को वापस करा रही हैं। पति-पत्नी के बीच तनाव को कम करने में अहम भूमिका अहम निभा रही हैं। नवंबर में पिंक बूथ पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने 20 सराहनीय कार्य किए। सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की है। एसीपी महिला सुरक्षा प्रशाली गंगवार ने बताया कि बीते माह सेक्टर-39 और सेक्टर-49 थानाक्षेत्र के अंतर्गत खुले पिंक बूथ में सबसे ज्यादा सराहनीय कार्य हुए। बोटेनिकल गार्डन पिंक बूथ पर बीते माह नौ तारीख को सूचना मिली कि पति से झगड़ा करने के बाद नेहा नाम की महिला कहीं चली गई है। उसके बारे में जानकारी नहीं मिल रही है। पिंक...