मुंगेर, मार्च 20 -- तारापुर,निज संवाददाता। महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिंक बस सेवा को खड़गपुर से तारापुर तक विस्तारित करने की मांग उठ रही है। इस संबंध में राजद जिलाध्यक्ष संजय कुमार बिंद ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि, सरकार द्वारा महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू किया जाना सराहनीय कदम है। वर्तमान में यह सेवा मुंगेर से खड़गपुर तक संचालित हो रही है, लेकिन यात्रा के दौरान यह देखा गया है कि कई महिलाओं और छात्राओं को बस में सीट नहीं मिल पाती है। खासकर तारापुर, रामपुर, असरगंज और टेटिया बंबर क्षेत्र की अधिक आबादी के कारण महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि छात्राओं एवं महिलाओं के हित को देखते हुए पिंक बस सेवा का विस्तार तारापुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.