भागलपुर, अगस्त 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा संचालित पिंक बस सेवा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। भागलपुर बस डिपो से बांका के इंग्लिश मोड़ जाने वाली पिंक बस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में बस में बड़ी संख्या में पुरुष यात्रियों के बैठे होने पर सवाल उठाए गए हैं। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति दावा करता है कि महिलाओं के लिए आरक्षित पिंक बस में पुरुषों को भी यात्रा कराई जा रही है। वीडियो में मौजूद परिचालिका शहंशा कुमारी से इस संबंध में पूछे जाने पर वह कहती हैं कि समयपाल संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर ऐसा किया जा रहा है। वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि सीएनजी का खर्च स्वयं व...