नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- दिल्ली की डीटीसी बसों में फ्री सफर के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड (Pink Saheli Smart Card) अनिवार्य किए जाने के बाद से काफी संख्या में महिलाओं को परेशानी होने की बात सामने आई है। कई महिलाओं ने अब तक पिंक सहेली कार्ड नहीं बनवाए हैं। ऐसे में डीटीसी ने बसों में दिए जाने वाले पिंक टिकट को 10 अक्टूबर तक जारी रखने का फैसला किया है। महिलाओं को एक बार फिर मोहलत देकर उन्होंने पिंक स्मार्ट कार्ड बनवाने की सलाह दी गई है। दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों में महिलाओं को फ्री सफर के लिए पिंक स्मार्ट कार्ड एक अक्टूबर से अनिवार्य कर दिया था। इसके बाद पहले ही दिन महिलाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जिन महिलाओं ने अभी तक पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाए थे, उन्हें किराया देकर टिकट खरीदने पड़े। इसको लेकर महिलाओं ने नाराजगी जताई। इसके ...