नई दिल्ली, मार्च 31 -- नई दिल्ली, व.सं.। डीटीसी बसों में लागू महिला पिंक कार्ड को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सियासत गरमा गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद कमलजीत सहरावत ने महिला पिंक कार्ड को लेकर आम आदमी पार्टी के बयानों की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप पिंक कार्ड को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। भाजपा ने महिलाओं से इस भ्रम से सावधान रहते हुए पिंक कार्ड को अपनी सुविधानुसार प्रयोग करने का आह्वान किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बीते कुछ दिनों से आप नेता महिलाओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं कि यदि पिंक कार्ड को एक बस में टैब कर लिया तो अगले एक घंटे तक यह दोबारा टैब नहीं होगा। यह पूरी तरह दुष्प्रचार है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वह कहीं भी डीटीसी ई-बसों के साथ देवी बसों में पिंक कार्ड...