बागपत, अप्रैल 6 -- बड़ौत। पॉलीटेक्निक छात्रों को इन दिनों काफी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। परीक्षा फार्म भरने में आ रही तकनीकी खामियों का खामियाजा छात्र भुगत रहे हैं। दरअसल, सभी पॉलीटेक्निक संस्थानों की डिप्लोमा इंजीनियरिंग सम सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाएं एक मई से शुरू होने जा रही है। इस बार परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को 10 अप्रैल तक अपने स्टूडेंट लॉगिन के माध्यम से निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित समय तक फॉर्म न भरने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा। डीजे पॉलीटेक्निक के वरिष्ठ प्रवक्ता रणंजय लाम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे जिनके आवेदन ऑनलाइन प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.