नैनीताल, फरवरी 28 -- गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शांति देवी मंदिर के सामने शनिवार को पास लेने को लेकर बस और ट्रक चालक के बीच विवाद हो गया। संकरे मार्ग पर वाहन पास न होने को लेकर शुरू हुई कहासुनी, हाथापाई तक पहुंच गई। विवाद के चलते दोनों वाहन बीच सड़क पर ही खड़े हो गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। जिससे यात्रियों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों चालकों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को शांत कराया। काफी देर चली बहस के बाद दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...