नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में साफ कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और दुनिया के शासन ढांचे में सुधार अब टाला नहीं जा सकता। नई दिल्ली में हो रहे सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स देशों को अपनी एकजुटता को ठोस नतीजों में बदलना होगा। इस दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग प्रधानमंत्री मोदी के पास ही बैठे थे। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में फैसले लेने की मौजूदा व्यवस्था ऐसी है, जिसमें ताकत और फैसले कुछ देशों के हाथ में ज्यादा है, जबकि कई देश उन फैसलों से प्रभावित होते हैं, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का मौका कम मिलता है। यह भी पढ़ें- ब्रिक्स साझा बयान जारी करने पर सहमत, भारत की सफलता, सुबह 4 बजे तक चली माथापच्ची प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्रिक्स ने अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं।...