पास न देने पर ट्रेलर चालक को मारपीटकर किया घायल
मऊ, मई 31 -- पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा स्थित चकरा मोड़ पर अज्ञात बाइक सवार मनबढो ने ट्रेलर चालक को राड से मारकर पैर तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल भेजवाया। शनिवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे मऊ से रतनपुरा की तरफ जा रही ट्रेलर चालक के पास न देने पर अज्ञात बाइक सवारों ने पहसा चकरा मोड़ पर चालक 45 वर्षीय मनोज पासवान पुत्र रामपाल निवासी बदला थाना -सरील जिला- रायबरेली को गाड़ी में से उतारकर लोहे के राड से पीटकर पैर तोड़ दिया। हमलवार मारपीटकर पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रक चालक पर जानलेवा हमला पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल चालक को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस हमलावरों को ढूंढने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.