गोरखपुर, अप्रैल 18 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच पुलिस ने शादी के बहाने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान महुअवां खुर्द निवासी सिकंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपित सिकंदर सिंह उसकी बहन तथा एक अन्य हिमांशु पाठक के खिलाफ एक अप्रैल को घर से जेवर लेकर भगा ले जाने का केस दर्ज किया था। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- दो बच्चों के पिता पर नाबालिग से शादी रचाने के आरोप में मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...