सिमडेगा, अप्रैल 4 -- सिमडेगा, हिन्‍दुस्‍तान प्रतिनिधि। ख्रीस्त मतावलंबियों के महत्वपूर्ण त्योहार पास्का पर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है। जहां कॉथलिक मतावलंबी विभिन्न गिरजाघरों में आयोजित होने वाले रात्रि जागरण मिस्सा में भाग लिए। वहीं जीईएल मतावलंबी अपने परिजन के कब्र पर आयोजित होने वाले आराधना समारोह में भाग लेंगे। बताया गया कि पास्‍का पर्व के मौके पर रविवार की सुबह में दो मिस्‍सा पूजा होगी। इधर चर्च में अनुष्ठान की तैयारी पूरी कर ली गई है। चर्च एवं चर्च परिसर के साज-सज्जा का कार्य लगभग पूर्ण किया जा चुका है। वहीं जीईएल चर्च मतावलंबी भी अपने आराधना स्थल सामूहिक कब्रिस्तान के साज-सज्जा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...