आगरा, अप्रैल 22 -- UP Police Recruitment: यूपी पुलिस को करीब 60 हजार सिपाही मिलने वाले हैं। सभी रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटरों में प्रशिक्षण ले रहे थे। परीक्षा के बाद परिणाम आ चुके हैं। रविवार को सभी ट्रेनिंग सेंटरों पर एक साथ पासिंग आउट परेड आयोजित की जा रही है। आगरा में भी आयोजन है। आगरा में 600 प्रशिक्षु आए थे। पासिंग आउट परेड में 582 शामिल होंगे। ट्रेनिंग के दौरान 18 ने नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़ने की जब वजह पता की गई तो मामला चौंकाने वाला निकला। दरअसल जिन सिपाहियों ने नौकरी छोड़ी है उनका दूसरे विभागों में चयन हो गया है। उन्हें पुलिस से अच्छी वह नौकरी लगी। बताया जा रहा है कि इस तरह प्रदेश के हर ट्रेनिंग सेंटर से प्रशिक्षुओं ने नौकरी छोड़ी है। पहले आगरा को 2000 सिपाही मिलने वाले थे। अब 1800 मिलेंगे। यह भी पढ़ें- यूपी के इन कर्मचारियों को मिले...