बदायूं, अप्रैल 24 -- पुलिस लाइन में प्रशिक्षण पूरा कर चुके 489 रिक्रूट जवान पासिंग आउट परेड के बाद पुलिस विभाग का हिस्सा बनेंगे। परेड के दौरान जवान कदमताल, ड्रिल और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया गया है। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। पुलिस लाइन में आयोजित 26 अप्रैल को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में 489 रिक्रूट जवान अपने प्रशिक्षण का प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जवान एक साथ कदम मिलाकर मार्च पास्ट करेंगे, जिससे उनके अनुशासन और तालमेल की झलक दिखाई देगी। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को शारीरिक दक्षता बढ़ाने, हथियारों के सुरक्षित संचालन, कानून व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण के तरीके सिखाए गए हैं। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षु महिला आरक्षियों की ...