लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- स्थानीय पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में कुल 487 रिक्रूट आरक्षियों ने हिस्सा लिया। जोश और जज्बे से लबरेज इन जवानों ने शानदार मार्च पास्ट किया और तिरंगे के सामने देश की रक्षा व कानून व्यवस्था को बनाए रखने की शपथ ली। ये सभी जवान पिछले 9 महीनों से पुलिस लाइन में कठोर बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाया गया, बल्कि कानून की बारीकियों, हथियारों को चलाने के कौशल और फील्ड ड्यूटी की चुनौतियों से निपटने के गुर भी सिखाए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी एस किरन और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और जवानों की सलामी ली। यह भी पढ़ें- महिला रिक्रूटों की हुई पासिंग आउट परेड, अब फील्ड में उतरकर संभालेंगी पुलिसिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.