वाराणसी, अप्रैल 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार सुबह 8.30 बजे 491 महिला प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड हुई। इसमें शामिल सभी आरक्षियों ने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की शपथ ली। इसके बाद ये यूपी पुलिस का अंग बन गईं हैं। मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद टोलियों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। कुल 18 टोलियों ने परेड कमांडर प्रशिक्षु महिला आरक्षी रेनू के नेतृत्व में एकरूपता, अनुशासन, एवं शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। सधे कदम, सशक्त कमांड एवं एक समान वर्दी ने वहां मौजूद लोगों को गौरवान्वित किया। यह भी पढ़ें- पीटीएस से निकले 1373 सिपाही, जुनैद बने सर्वांगसर्वोत्तम परेड के बाद प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.