दरभंगा, जुलाई 5 -- लहेरियासराय। बीएमपी 13 में शनिवार को 952 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों का भव्य पासिंग आउट परेड हुआ। 36 महीने का कड़ा प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रशिक्षु महिला सिपाहियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। समारोह में डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी और बीएमपी 13 के कमांडेंट रविश कुमार सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। डीएम ने परेड की सलामी लेने के बाद कहा कि दरभंगा में 952 महिला सिपाहियों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। ये प्रशिक्षु भागलपुर, सीतामढ़ी, वैशाली व गोपालगंज सहित विभिन्न जिलों से प्रशिक्षण के लिए आई थीं। अब ये अपने-अपने जिलों में जाकर लोगों की सेवा करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...