रांची, जून 30 -- रांची। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) द्वारा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। 6 जुलाई को हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम होटवार में आयोजित इस भव्य समारोह में 20 हजार मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। पासवा अध्यक्ष आलोक दूबे ने कहा कि शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। समारोह में मंत्री दीपिका पांडे सिंह एवं मंत्री हफीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पासवा के मुख्य संरक्षक डॉ रामेश्वर उरांव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। आलोक कुमार दूबे ने बताया कि समारोह में जैक, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं के ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

हिंदी ...