रांची, सितम्बर 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पासवा के नेतृत्व में गठबंधन की ओर से कांग्रेस, झामुमो और राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। बरियातू स्थित डॉ. रामेश्वर उरांव के आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सुदिव्य कुमार के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पासवा ने मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर राज्य के सभी निजी विद्यालयों को सात सितंबर को बंद रखने की घोषणा की है। पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने सभी निजी विद्यालय संचालकों और प्राचार्यों से अपील की है कि राज्य में घोषित दो दिवसीय राजकीय शोक को देखते हुए सात सितंबर को विद्यालय बंद रखकर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करें। यह भी पढ़ें- मंत्...