रांची, मई 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। पासवा का प्रतिभा सम्मान समारोह 6 जुलाई को खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। पासवा के संरक्षक डॉ. रामेश्वर उरांव के मार्गदर्शन में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और उद्घाटनकर्ता के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह शामिल होंगी। पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। छात्र ईमेल और व्हाट्सऐप नंबर के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकेंगे। बोर्ड परीक्षा में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...