रांची, मई 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) जून के अंतिम सप्ताह में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करेगा। खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव करेंगे। समारोह में सीबीएसई, आईसीएसई और जैक के 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए जल्द ही एक व्हाट्सऐप नंबर जारी होगा, जिससे वे निःशुल्क पंजीकरण करा सकेंगे। पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने बताया कि आमतौर पर केवल 90% से अधिक अंक पाने वालों को ही सम्मान मिलता है, लेकिन पासवा का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय पेंट...